फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 2.66 लाख महिलाओं तक पहुंची पुलिस

Sun, 08 Mar 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करती पुलिस। स्रोत-पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता को बढ़ाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। स्कूल, कॉलेज व भीड़ वाले स्थानों में मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से पुलिस साल भर में 2.66 लाख से अधिक महिलाओं व बालिकाओं के संपर्क में आई। जागरूकता का असर भी दिखा। करीब 170 मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुई और एक दर्जन मामलों में आरोपियों को सजा भी हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5.0 में जिले में लगातार जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कुल 2,66,451 महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
एंटी रोमियो टीमों ने वर्ष भर में 5,659 स्थानों पर चेकिंग कर 81,937 लोगों की जांच की। इस दौरान 177 मुकदमे दर्ज कर 208 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 5,829 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें