फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार कर रही आमजन की अनदेखी

Mon, 29 Jun 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार आमजन की अनदेखी कर रही है। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में जंगलराज जैसा माहौल बन गया है। इसके खिलाफ अब भाजपा आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। यह बातें रविवार को चक थाम्बा गांव में हुई पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल ने कही। उन्होंने प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था के खिलाफ पार्टी के शुरू किए गए आंदोलन में आमजन से सहभागिता का भी आह्वान किया।
विज्ञापन


 मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के चकथाम्भा गांव में हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहाकि सूबे की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। पूरे प्रदेश में गुंडों, माफियाओं का राज कायम हो गया है। जिले में भी आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे पूरी तरह से अखिलेश सरकार जिम्मेदार है। जिलाध्यक्ष ने ऐलान किया कि जिले में बढ़ते गुंडाराज के खिलाफ पार्टी ने आंदोलन छेड़ दिया है। तहसीलवार धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है। उन्होंने प्रदेश और जिले में कानून-व्यवस्था का राज वापस लाने की पार्टी की इस लड़ाई में लोगों से साथ देने का आह्वान किया।

 बैठक में जहां सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ मंझनपुर के डायट मैदान में होने वाले पार्टी के धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने पर चर्चा की गई। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहाकि जिले में बिजली, पानी की समस्या बनी हुई है। बिजली की अंधाधुंध कटौती से आमजन त्रस्त हैं। सरकारी नलकूप खराब पड़े हैं। नहरें सूखी हैं। मौसम की मार से बेहाल किसानों की इन समस्याओं पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बैठक में बाबूलाल सरोज, धर्मेंद्र सिंह पटेल, गुड़डू श्रीवास्तव, दुर्गेंश सिंह, आनंद सिंह, मंगला प्रयाद त्रिपाठी, अजय पांडेय, रामबाबू सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डायट मैदान में आज गरजेंगे भाजपाई
मंझनपुर (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा जिला इकाई की ओर से सोमवार को मंझनपुर स्थित डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने दी। बताया कि धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी डीएम को दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से धरने में सहभागिता का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें