फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की लॉटरी के लालच में युवती ने गंवाए 59 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में रहने वाली एक एक युवती ने 25 लाख की लालच में 59 हजार रुपये गंवा दिए। ठगी की जानकारी होने पर मंगलवार को युवती ने पिपरी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी रामबाबू चौधरी गांव में ही चौराहे पर कपड़ा प्रेस करते हैं। उनकी बेटी सिमरन चौधरी ने बताया कि 22 मई को उसके मोबाइल फोन पर निजी टेलीकाम कंपनी की तरफ से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। जिसके बाद कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के कथित नंबर से फोन कर 25 लाख की लॉटरी जीतने की बधाई दी गई।
फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद का परिचय राणा प्रताप के रूप में देते हुए एक खाता नंबर भेजा। खाते में 12 हजार रुपये जमा कराए गए। बताया गया कि यह पैसा मिलने के बाद उसके खाते में 25 लाख ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। सिमरन ने 12 हजार रुपये जमा किए। इसके बाद कई किस्तों में कुल मिलाकर 59 हजार रुपये जमा करा लिए गए। सिमरन 25 लाख के लालच में अपनी मां के जेवर भी गिरवी रखकर पैसे भेजती रही। इसके बाद भी 25 लाख नहीं मिले तो उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने मंगलवार को घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें