करारी कस्बे में जलसा स्थगित होने पर आकर्षक विद्युत झालरों को खोलता मजदूर। संवाद
कस्बे में 13 और 14 नवंबर को होने वाला दो दिवसीय जलसा स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने दिल्ली में धमाके की वजह से परमिशन नहीं दिया। कस्बे में 62 साल से गुंबदे खजरा काॅन्फ्रेंस का आयोजन हो रहा है।
जलसे को भव्य तरीके से सजाया जाता है। लगभग बीस से 25 हजार लोगों को भीड़ जुटती है। जलसे से एक दिन पूर्व बुधवार को प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया। जामिया इमदादुल उलूम के प्रधानाचार्य व कार्यक्रम के आयोजक मो. इमरान ने बताया कि जलसे की पूरी तैयारी कर ली गई थी। सभी मौलानाओं व शायरों को निमंत्रण भेज दिया गया था। प्रशासन ने दिल्ली में हुए धमाके का हवाला देते हुए जलसे को स्थगित करने का निर्देश दिया है।