फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा का अंत्येष्टि स्थल होगा सौंदर्यीकरण

Tue, 07 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा में अंत्येष्टि स्थल में केयरटेकर कक्ष, टीन शेड और पानी की व्यवस्था सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 28.79 लाख रुपये की धनराशि नगर पंचायत के खाते में भेज दी हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो महीने में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत में एपीजे अब्दुल कलाम नगर के पास पहले से एक श्मशानघाट बनाया गया है। हालांकि, करीब चार साल पहले नगर पंचायत से बेंच व रंगाई-पुताई का कार्य कराया गया था। इसके सौंदर्यीकरण के लिए कई बार लोग मांग कर रहे थे। नगर पंचायत की ओर से अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
शासन से प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद पुराने श्मशान घाट पर ही सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होने से बारिश में भी लोगों को परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद हैं। अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह ने बताया कि पुराने अंत्येष्टि स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो महीने में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें