सैनी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को विदेश में नौकरी का झांसा देकर जालसाज ने एक लाख 40 हजार रुपये की चपत लगा दी। चकित करने वाली बात यह कि पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर तक नहीं लिखी।
सैनी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को विदेश में नौकरी का झांसा देकर जालसाज ने एक लाख 40 हजार रुपये की चपत लगा दी। चकित करने वाली बात यह कि पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर तक नहीं लिखी। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़ित गरई निवासी राधेश्याम पटेल हैं। उन्होंने बताया कि 2021 में उनकी मुलाकात कड़ाधाम के घोसियाना निवासी इरफान से हुई थी। वह नौकरी की तलाश में परेशान था। इरफान ने उसे विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसे लेकर 15 अगस्त 2021 को राधेश्याम ने इरफान को एक लाख 40 हजार रुपये वीजा व पासपोर्ट के लिए दे दिया। काफी समय बाद भी उसे न तो वीजा मिला और न ही पैसा वापस हुआ।
25 अक्तूबर 2022 को जब वह इरफान के घर पैसा मांगने पहुंचा तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसे पीटा भी गया। इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।