फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में दो करोड़ की लागत से बनने वाले ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास

Tue, 26 Feb 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
trauma center - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित ट्रॉमा सेंटर का लंबे इंतजार के बाद सोमवार को शिलान्यास हो गया। प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सिराथू तहसील के नरसिंहपुर कछुवा में विधि-विधान से पूजा करने के बाद आधारशिला रखी।
विज्ञापन


चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर के निर्माण के लिए दो करोड़ 10 लाख 92 हजार रुपया मंजूर किया गया है। निर्माण का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को दिया गया है। संस्था को एक करोड़ पांच लाख रुपया भी दे दिया गया। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद फिक्रमंद है। लोगों का आयुष्मान भारत योजना से कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज कराया जा रहा है। इसके बाद चिकित्सा मंत्री शीतला धाम पहुंचे।

यहां गंगा आरती के बाद नमामि गंगे योजना से कुबरी स्थित गंगा घाट पर बनाए गए पुल का लोकार्पण भी किया। बताते चलें कि ट्रॉमा सेंटर की जमीन को लेकर विवाद था। इसे लेकर ट्रॉमा सेंटर का निर्माण पिछली सरकार के कार्यकाल में नहीं हो सका। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद फिर से ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की मांग तेज हुई थी। कार्यक्रम में सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, सदर विधायक लालबहादुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, आद्या प्रसाद पांडेय, बी़डीओ राकेश धुरिया, निर्माण निगम के अवर अभियंता अशोक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कछुआ में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर की भूमि पर 26 पेड़ लगे हुए हैं। अस्पताल निर्माण के लिए 12 पेड़ दूसरी जगह शिफ्ट किए जाएंगे। इस आशय की जानकारी सीडीओ इद्रंसेन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा सेंटर की भूमि पर लगे 14 पेड़ परिसर की हरियाली के लिए बने रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें