फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित की परीक्षा में कॉपी लेकर भागा परीक्षार्थी, केस दर्ज

Tue, 26 Feb 2019 12:49 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
Exam
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को आदर्श इंटर कॉलेज सरायअकिल में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब एक छात्र पेपर-कॉपी लेकर ही भाग गया। छानबीन के बावजूद सुराग नहीं लगने पर केंद्र व्यवस्थापक ने आरोपी छात्र के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया। इस दिन भी विभिन्न विषयों के 529 परीक्षार्थियों ने इम्तहान छोड़ दिया। 
विज्ञापन


सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गुजराती, पंजाबी, बांगला आदि विषयों की तथा इंटरमीडिएट फल एवं खाद्य प्रसंस्करण की परीक्षा थी। हाईस्कूल के लिए पंजीकृत तीन में से दो छात्र इम्तहान देने ही नहीं आए, जबकि इंटरमीडिएट के पंजीकृत 177 में सात छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गणित व हाईस्कूल संगीत वादन का पेपर था। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। पर, ऐन वक्त पेपर समाप्त होने के बाद सरायअकिल स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में एक छात्र की हरकत ने खलबली मचा दी। दरअसल इस विद्यालय को कृष्णचंद्र भरुहिया उमावि बैरगांव का केंद्र बनाया गया है।

यहां इंटर का छात्र वेदप्रकाश परीक्षा खत्म होने के बाद पेपर-काफी लेकर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज से इसकी तस्दीक होने के बाद अफसरों को सूचना दी गई। छात्र की तलाश के कारण संकलन केंद्र में उत्तर पुस्तिका पहुंचाने में देरी हो रही थी। लिहाजा डीआईओएस एसके सिंह के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक प्रदीप कुमार ने आरोपी छात्र के खिलाफ सरायअकिल कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद कॉपियों का बंडल संकलन केंद्र पहुंचाया गया। डीआईओएस ने बताया कि द्वितीय पाली में गणित के पंजीकृत 4401 में 520 छात्रों ने इम्तहान छोड़ दिया। 
विज्ञापन


दोआबा के शातिर नकल माफियाओं ने अफसरों के औचक निरीक्षण की काट खोज लिया है। इसके लिए माफिया ने अपना निजी खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया है। तंत्र के सदस्य परीक्षा अवधि के दौरान केंद्र के गेट से लेकर मुख्य मार्ग के बीच जगह-जगह सक्रिय रहते हैं। अफसरों की गाड़ी का मूवमेंट देखते ही फौरन सूचना प्रसारित कर दी जाती है। इसके चलते ताबड़तोड़ निरीक्षण के बावजूद अफसरों को कुछ हाथ नहीं लग पा रहा है।  

पइंसा कोतवाली के रामसहायपुर निवासी अभिषेक सोनकर पुत्र झुल्लन सोनकर ने बताया कि वह हाईस्कूल की परीक्षा अजुहा क्षेत्र के एक वित्तविहीन स्कूल में दे रहा है। शनिवार की सुबह वह प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान का पेपर था। गेट पर प्रबंधक के इंशारे पर उनके गुर्गे रजिस्टर लेकर नकल के लिए बकाया सुविधा शुल्क वसूल रहे थे।

जब उसका नंबर आया तो गुर्गे रजिस्टर में पैसा बकाया देख आग बबूला हो गए। धमकी देते हुए पैसों की मांग की गई। छात्र ने गरीबी का हवाला देकर रुपये देने में असमर्थता जाहिर की तो  गुर्गों ने उसे गेट पर ही पीटना शुरू कर दिया। धमकी दी गई कि अगले पेपर में पहले पैसा नहीं जमा किया तो परीक्षा से  गैरहाजिर कर दिया जाएगा। पीड़ित छात्र मामले की शिकायत एसडीएम सिराथू से की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें