फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में खामियां ही खामियां

Fri, 21 Aug 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची बनाने में की गई मनमानी का खुलासा अब तेजी से होने लगा है। डीएम तक इसकी शिकायत पहुंचने लगी है। बृहस्पतिवार को चित्तापुर और हर्रायपुर गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर बीएलओ पर दूसरे गांवों के लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई  का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


नेवादा ब्लाक के चित्तापुर गांव की सविता देवी आदि ने बताया कि उनके गांव को अलग कर अब चित्तापुर और हर्रायपुर दो ग्राम सभाएं बनाईं गई हैं। दोनों गांवों में मतदाता  सूची बनाने के लिए लगाई गई बीएलओ ने जमकर मनमानी की है। उसके परिवार के लोग प्रधान पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसे में परिवारीजनों के कहने पर उसने दूसरे गांवों के दर्जनों लोगों का नाम इन दोनों गांवों की सूची में डाल दिया है।

आरोप है कि विपक्ष के कई लोगों का नाम उसने सूची से गायब भी कर दिया है। इसे लेकर मतदाता  परेशान हैं। उन्हें मतदान नहीं कर पाने का भी डर सता रहा है। बता दें कि इससे पहले तुलसीपुर, निंदूरा, मुंगहरी और त्रिलोकीपुर गांव के लोग भी मतदाता सूची में हेराफेरी किए जाने की शिकायत डीएम से कर चुके हैं। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शिकायतों की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें