फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिले में थर्ड जेंडर के लिए बनेगा पहला एक शीटर पिंक टॉयलेट

Sat, 06 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड दो राजा सुहेलदेव नगर के परसरा चौराहे पर 14.47 लाख रुपये के बजट से यूरिनल व पिंक शौचालय (महिला, पुरुष व थर्ड जेंडर) का निर्माण कराया जाएगा। इसमें चार पुरुष, चार महिला, एक थर्ड जेंडर, दो दिव्यांग व महिला-पुरुष दोनों के लिए यूरिनल का भी होगा निर्माण। इस पिंक शौचालय की सबसे खास बात यह है कि इसमें थर्ड जेंडर के लिए भी एक शीटर पिंक शौचालय की व्यवस्था की गई है। दावा किया जा रहा है कि यह जिले की पिंक टॉयलेट है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में सफाई, पेयजल और शौचालय आदि सुविधाओं की जिम्मेदारी नगर पालिका की होती है। शहर में महिलाओं व थर्ड जेंडर को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पिंक शौचालय व यूरिनल के निर्माण का प्रस्ताव पास कर दिया गया है।
प्रस्ताव के अनुसार वार्ड दो राजा सुहेलदेव नगर के परसरा चौराहे पर पिंक शौचालय व एक सीटर थर्ड जेंडर व यूरिनल का निर्माण शहरों की तर्ज पर मॉडल शौचालय बनेगा, जिसमें सामने से महिलाओं, पीछे की तरफ पुरुष शौचालय रहेगा।
विज्ञापन

यह निर्णय महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रत्येक शौचालय में अन्य शौचालयों के अलावा दिव्यांगों के लिए भी दो शौचालय होगा। शौचालय में महिलाओं और थर्ड जेंडर के लिए अलग शौचालय होंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और थर्ड जेंडर की सुरक्षा, स्वच्छता और सम्मान को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रामसिंह का कहना है कि प्रस्ताव पास हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें