फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बुखार तो उतरा पर नहीं आ रहा खाने का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार उतरने के बाद भी मरीजों को राहत नहीं मिल रही है। इन दिनों वायरल फीवर से ठीक हुए कई लोगों में खाने का स्वाद गायब होने की शिकायत सामने आ रही है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में रोजाना 50 से अधिक मरीज वायरल बुखार और संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें कई मरीज ऐसे हैं, जिनका बुखार तो उतर चुका है, लेकिन दो से तीन दिन तक स्वाद महसूस नहीं हो रहा है। स्वाद न आने से मरीज खाना नहीं खा रहे हैं और कमजोरी बढ़ रही है।
मरीज अमित कुमार और सुनील कुमार ने बताया कि बुखार ठीक होने के बाद भी खाना फीका लग रहा है। फिजिशियन डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि वायरल फीवर के बाद स्वाद ग्रंथियों और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर अस्थायी असर पड़ता है। इसी कारण कुछ समय तक स्वाद महसूस नहीं होता। यह सामान्य स्थिति है और कुछ दिनों में ठीक हो जाती है। उन्होंने लंबे समय तक समस्या रहने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने को कहा है।
विज्ञापन

-
बोले मरीज:

:: एक हफ्ते से बुखार की समस्या बनी हुई थी। ऐसे में पास की मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा लेते थे। दो दिन पहले आराम तो मिला, लेकिन खाने का स्वाद पूरी तरह बदल गया। मेडिकल कॉलेज दिखाने आया हूं। डॉक्टर ने बताया कि जल्द आराम मिल जाएगा।
- रवि शर्मा, रायपुर

:: बुखार तो ठीक हो गया, लेकिन खाना बिल्कुल फीका लग रहा है। कुछ भी खाने का मन नहीं करता। साथ ही कमजोरी भी महसूस हो रही है। दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज से दवा लेकर आया तो कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

- धर्मदास, रानीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें