फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गड्ढे और धूल के बीच से सफर कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिनौता गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों और उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क खराब होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से चित्रकूट तक राम वनगमन मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। सरसवां ब्लाॅक क्षेत्र के कुम्हियावां, अढौली, हिनौता, टिकरा, बैरागीपुर और महेवाघाट के पास से गुजरने वाले इस मार्ग में हिनौता गांव के भीतर पुरानी सड़क की हालत बेहद खराब है। जबकि गांव के बाहर से नई सड़क का निर्माण किया गया है, लेकिन आबादी के बीच से गुजरने वाली पुरानी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
दूसरी ओर दिनभर उड़ने वाली धूल से राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। मामले की तीन बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

-
कृषक इंटर काॅलेज से छोटी नहर तक मार्ग ध्वस्त हो चुका है। गिट्टी उखड़ चुकी है, बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद हैं। वाहनों के आवागमन से उड़ने वाली धूल से ग्रामीणों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है।
मनोज केसरवानी।
-
सड़क पर मौजूद गड्ढों की वजह से कई बार बाइक सवार चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। दुर्घटना का हमेशा खतरा बना रहता है। समस्या को दूर करने के जिला प्रशासन से तीन बार गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।
अरुण केसरवानी।
-
सड़क की हालत खराब है। दिनभर बालू व गिट्टी ढोने वाले ओवरलोड डंपर व ट्रक इसी रास्ते से गुजरते हैं। सड़क खराब होने से हादसे का खतरा रहता है। मुकुंदी लाल।
-
समस्या की जानकारी नहीं थी। एक सप्ताह के भीतर हिनौता गांव के नजदीक क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराकर ग्रामीणों की समस्या को दूर कराया जाएगा। संबंधित जेई को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। - आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें