फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सभासद को मारी गोली

विज्ञापन
The fearless miscreants shot the councilor in broad daylight - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सभासद को मारी गोली
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगियामई गांव के समीप हुई घटना
पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस, आरोपी हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगियामई गांव के समीप शनिवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक सभासद को गोली मार दी। पीड़ित को जिला चिकित्सालय से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। पत्नी की तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अजुहा कस्बे के कृष्णा नगर मोहल्ले का इरशाद अली पुत्र नौशाद अपने वार्ड का सभासद है। वह फेरी लगाकर कुर्सी बेचता है। शनिवार सुबह बाइक से कुर्सियां लेकर बेचने जा रहा था। नगियामई गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। इसके बाद गोली मारकर फरार हो गए। सीने में गोली लगते ही सभासद खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। दिनदहाड़े फायरिंग की आवाज सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। पीड़ित की पत्नी शाबरा बानो की तहरीर पर पड़ोसी मनोज व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज का सभासद से चुनावी झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में सैनी कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें