भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक बैठक सोमवार को सदर तहसील परिसर में हुई। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा के बाद किसान नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां नायब तहसीलदार मोबीन अहमद को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि सरसवां ब्लॉक के बरुआ में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। नाली नहीं होने से घरों के पास गंदा पानी जमा रहता है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इस दौरान अजय कुमार, राजन गौतम, नवनीत कुमार, धर्मेंद्र दीक्षित आदि किसान मौजूद रहे।