नगर पंचायत क्षेत्र के फकीराबाद मोहल्ला, वार्ड चार में गंदगी, चोक नालियां और ऊबड़-खाबड़ रास्ते लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुके हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और कई घरों में घुस रहा है। रमजान के पवित्र महीने में रोजेदारों को गंदगी और जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। प्राथमिक विद्यालय के पास की नाली का पानी बहकर कब्रिस्तान तक पहुंच रहा है।
काफी दिनों से सफाई कर्मी नहीं आया है। जगह-जगह कूड़ा फैला है और नालियां चोक हैं। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती। - दिलीप कुमार, स्थानीय निवासी
पूरा मोहल्ला बदहाल है। टूटी नालियां, सड़कों पर बहता गंदा पानी और कूड़े के ढेर यहां की पहचान बन गए हैं। -राम शरण, स्थानी निवासी
मेरे घर में नाली का गंदा पानी घुस जाता है। सफाई कर्मी सूखी जगह पर झाड़ू लगाकर चला जाता है, लेकिन चोक नालियों की सफाई नहीं करता। - सरिता देवी, स्थानीय निवासी
रमजान के चलते समस्याएं और बढ़ गई हैं। रोजेदारों को गंदगी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। -मो. चांद, स्थानीय निवासी
मुख्य रास्ता पूरी तरह ऊबड़-खाबड़ हो चुका है। नालियां ध्वस्त हैं और गंदा पानी रास्ते से होकर कब्रिस्तान तक जा रहा है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। -रईस अहमद, स्थानीय निवासी
फकीराबाद में नाली चोक व सड़क पर भरे पानी की जानकारी नहीं है। यदि कहीं ऐसी समस्या है तो संबंधित स्थानों को चिह्नित कर ध्वस्त नालियों की मरम्मत कराई जाएगी और सड़क पर बह रहे पानी की साफ-सफाई कराई जाएगी। - सुभाष चंद्र सिंह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी
एमआरएफ सेंटर के बाद भी सड़क किनारे कूड़ा
नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर बनाए जाने के बावजूद कई वार्डों में सड़क किनारे कूड़ा पड़ा रहता है। मंझनपुर रोड वार्ड-दो समेत अन्य मोहल्लों में सफाई कर्मचारियों के नियमित न आने से गंदगी की समस्या बनी हुई है। चेयरमैन भोला यादव ने बताया कि सभी वार्डों में डस्टबिन रखे गए हैं और कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी भेजी जाती है।
एमआरएफ सेंटर में रोज अलग हो रहा कचरा, फिर भी सफाई पर सवाल
कस्बे में कचरा प्रबंधन के लिए मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनाया गया है। जहां नगर से एकत्र कचरे को अलग करने की मशीन लगाई गई है। हालांकि, नयागंज के नैयर रिजवी और हजरतगंज के शकील अहमद का कहना है कि कई मोहल्लों में नियमित सफाई और दवा छिड़काव नहीं हो रहा, जिससे गंदगी की समस्या बनी हुई है। अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि करारी में प्रतिदिन करीब दो टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा उठाने के लिए एक बोलेरो, दो मैजिक और दो ई-रिक्शा लगाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि कस्बे में नियमित सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
हाइवे किनारे फेंका जा रहा कूड़ा, दुर्गंध से राहगीर परेशान
नगर पंचायत के वार्ड-12 नया नगर हाईवे के पास नगर कर्मियों द्वारा कूड़ा फेंके जाने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार और अवध कुमार का कहना है कि नगर पंचायत कर्मियों की मनमानी के कारण लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
सिराथू कस्बे में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
सिराथू कस्बे में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
सिराथू कस्बे में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
सिराथू कस्बे में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
सिराथू कस्बे में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
सिराथू कस्बे में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
सिराथू कस्बे में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
सिराथू कस्बे में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
सिराथू कस्बे में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
सिराथू कस्बे में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
सिराथू कस्बे में लगा कूड़े का ढेर। संवाद