फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : खेत में सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 16 May 2021 09:16 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के भडेहरी गांव में शनिवार रात खेत में सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या क्यों और किसने की? फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजन भी किसी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे हैं। एसपी अभिनंदन ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भडेहरी निवासी जयप्रकाश 48 वर्ष का गांव के बाहर खेत है। जयप्रकाश ने खेत में सब्जियां उगाई हैं। जिसकी रखवाली के लिए वह रात को खेत में ही रहता था। रोजाना की तरह शनिवार की रात भी जयप्रकाश फसल की रखवाली के लिए खेत में छप्पर के नीचे चारपाई डालकर सो रहा था। आधी रात को वह गहरी नींद में था, तभी बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया।

धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद कातिल फरार हो गए। रविवार की सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों की नजर जयप्रकाश के रक्तरंजित लाश पड़ी तो जानकारी परिजनों को दी। खबर मिलते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस के साथ ही एसपी अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे। आला अफसरों ने मौका मुआयना कर मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जयप्रकाश की हत्या क्यों और किसने की? फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

परिजन भी किसी से रंजिश होने की बात नहीं बता रहे हैं। ऐसे में किसान की हत्या के कारणों का पता नही चल सका है। मृतक के परिवार में पत्नी श्यामकली, दो बेटे संदीप, कुलदीप व दो बेटियां जानकी और मेनका हैं। इनमें से जानकी की शादी हो चुकी है। घर के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द की खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें