पिपरी के तिल्हापुर चौकी में तैनात दरोगा नित्यानंद सोनी के अवैध बालू खनन में संलिप्तता की शिकायत पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। चायल विधायक के दखल के बाद हरकत में आए कप्तान ने यह कार्रवाई की है। विधायक ने डीआईजी को पत्र भेजकर दरोगा के खिलाफ अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक कवींद्र प्रताप सिंह को भेजे गए पत्र में कहा था कि तिल्हापुर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक नित्यानंद सोनी बालू के अवैध खनन में संलिप्त हैं।
विधायक ने बालू के अवैध परिवहन के लिए दरोगा पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया था। विधायक का आरोप है कि दरोगा नित्यानंद दो भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे थे। उन्होंने मामले की जांच की मांग उठाई थी। डीआईजी के निर्देश पर एसपी अभिनंदन आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए उसके खिलाफ जांच बैठा दी।