फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को घरवालों ने बंधक बनाकर पीटा

Sun, 19 Mar 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के एक गांव में प्रेमिका से उसी के घर जाकर मुलाकात करना प्रेमी को महंगा पड़ा। आहट पर नींद से जगे घरवालों ने प्रेमी को रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया है। प्रेमिका युवक से शादी की जिद पर अड़ी है, जबकि प्रेमी इंकार कर रहा है। घटना को लेकर तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मंझनपुर क्षेत्र का एक युवक गांव की ही गैर बिरादरी की युवती से प्रेम करता है। वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करता है। कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से घर लौटा था। शुक्रवार रात वह प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा।
ग्रामीणों का कहना है कि इस बीच परिवार के लोग जाग गए और उसे पकड़ कर एक कमरे में रखे अनाज रखने वाले बर्तन में बंद कर दिया। इसके बाद युवती के घरवालों ने उसका हाथ-पैर बांधकर पीटा गया। उधर, युवक की खोजबीन कर परिवार के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी को कोतवाली लाई है। प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ी थी। वहीं प्रेमी शादी से मना कर रहा है। इस बारे में इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया है। घटना की किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें