फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक सवारों को 50 मीटर तक घसीट ले गया डंपर

Thu, 21 Aug 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुनवार व महावां गांव के बीच बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक समेत डंपर में फंस गए और करीब 50 मीटर तक घसीटते चले गए। डंपर चालक के ब्रेक लगाने पर दोनों छूटे। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल फिर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंगोली का डेरा मजरा रक्सौली निवासी राजकुमार (23) पुत्र ओमप्रकाश व राजीव (20) पुत्र रोशनलाल मकान की पुताई का काम करते हैं। सुबह वह काम के लिए महावां की ओर जा रहे थे। सामने से आए डंपर से उनकी टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक डंपर में फंस गए। आरोपी चालक बाइक सवारों को करीब 50 मीटर तक घसीट ले गए। फिर वे डंपर से वह छूट गए। इसके बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला।

अज्ञात डंपर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी से उसका नंबर जानने का भी प्रयास होगा। - राजेश कुमार, एसपी कौशाम्बी
-
कोर्ट मैरिज के बाद 10 लाख की मांग कर घर से निकाला
मंझनपुर। कानपुर की युवती से कोर्ट मैरिज के बाद 10 लाख रुपये की मांग करने और मना करने पर पिटाई कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर निवासी सुरेंद्रपाल ने बताया कि बेटी खुशी उर्फ कलश ने गुलामीपुर गांव निवासी नीरज कुमार पाल से 25 अप्रैल को कोर्ट मैरिज की थी। बाद में रीति-रिवाज से भी शादी भी हुई। आरोप है कि ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये की मांग की। मना करने पर खुशी को पीटा, मोबाइल तोड़ दिया और 10 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने पति नीरज, ससुर राममिलन व सास रेखा पाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
घर में घुसकर रिटायर्ड मुख्य आरक्षी की पिटाई
मंझनपुर। सैनी थाना क्षेत्र के सौरई खुर्द गांव में रहने वाले पीएसी के सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी की पड़ोसी ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर बहू से भी अभद्रता की गई। पीड़ित बुधराम ने बताया कि 18 अगस्त की रात पड़ोसी कल्लू नशे में धुत होकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने परिजनों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। बहू के साथ भी गाली-गलौज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें