फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डिपो को जल्द मिलेंगे 20 चालक, सुधरेगी व्यवस्था

Sun, 12 Oct 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
। रोडवेज डिपो को जल्द ही 20 नए संविदा चालक मिलेंगे। लंबे समय से चालकों की कमी के कारण कई बसें कार्यशाला में खड़ी है जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। नए चालक मिलने के बाद से इन बसों को निगम के निर्धारित रूट पर चलाया जाएगा। दीपावली के पहले चालकों की नियुक्ति की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंझनपुर डिपो में 26 बसें हैं। इनमें से मात्र 19 बस संचालित हो रही हैं। इनके लिए 50 चालक और 54 परिचालक की तैनाती है। इसमें से 40 परिचालक नियमित कार्य कर रहे हैं। डिपो में चालकों की कमी के चलते लंबे समय से रोडवेज डिपो की कार्यशाला में सात बस खड़ी हैं।
इसको देखते हुए 27 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन हुुआ, जिसमें 35 ने आवेदन किया था। इन चालकों से बस चलवाकर विभाग ने दो चरणों में टेस्ट कराया। पहले चरण में एआरएम वीके तिवारी, डिपो इंचार्ज और फोरमैन की देखरेख में टेस्ट लिया गया।
विज्ञापन

इसमें 31 चालक सफल रहे। 10 अगस्त को दूसरे चरण में कानपुर के ट्रेनिंग सेंटर में टेस्ट कराया गया है। डिपो से मौजूदा समय में लखनऊ, कानपुर, चित्रकूट और प्रयागराज तक की यात्रा हो रही है। काफी समय से बसें ज्यादा नहीं चलने से यात्रियों को भी परेशानी हो रही हैं। डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि चालकों का कानपुर के ट्रेनिंग सेंटर में टेस्ट हो गया है। इनका परिणाम 10 दिन में आने की उम्मीद है। इसके बाद चालकों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें