कोखराज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में किशोरियों को फुसलाकर भगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने पीड़िताओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बता दें कि 22 दिसंबर 2024 को परिजनों ने कोखराज पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर नाबालिग बेटी को फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आशीष निवासी करिया पश्चिम को करिया मोड़ के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में नौ अक्तूबर को पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी को मोहल्ले का युवक भगा ले गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।