फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गेहूं के खेतों के ऊपर लटक रहे ढीले हाईटेंशन तार विभाग ने कराए दुरुस्त

Mon, 06 Apr 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
ढीले तार को दुरुस्त करते बिजली कर्मचारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
खेतों के ऊपर झूल रहे जर्जर हाईटेंशन तारों से किसानों को खतरा संबंधी खबर का असर देखने को मिला। खबर का बिजली विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। विभागीय कर्मचारियों ने सिराथू, मूरतगंज, कौशाम्बी ब्लॉक समेत जिले के कई गांवों में अभियान चलाकर मरम्मत कार्य कराया। इस दौरान 11000 वोल्ट की लाइन के तारों को कसवाया और खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके तारों को ऊंचा कराया।
विज्ञापन


चायल तहसील के पुरखास उपकेंद्र क्षेत्र सहित जलालपुर, जवाहरगंज और लोहंदा गांव के आसपास खेतों के ऊपर झूल रहे तार किसानों के लिए चिंता का कारण और खतरा बने थे। वहीं सरसवां विकासखंड के डहरई, बरौली और टहेरा गांवों में भी कमोवेश ऐसी ही स्थिति थी। इन इलाकों में हाल ही में शॉर्ट सर्किट की वजह से गेहूं की फसल जलने की घटनाएं सामने आई थीं। अगलगी की इन घटनाओं से नुकसान उठाने वाले किसानों में आक्रोश पनपा था।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए तत्काल टीम गठित की और अभियान चलाकर तारों की मरम्मत कराई। कई स्थानों पर पोल भी सीधे किए गए और ढीले तारों को कसकर सुरक्षित ऊंचाई पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी दुर्घटनाओं से बचाव संभव हो सका है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि आगे भी नियमित निगरानी कर ऐसी समस्याओं को स्थायी रूप से खत्म किया जाए।

ढीले तार को दुरुस्त करते बिजली कर्मचारी। स्रोत: विभाग

ढीले तार को दुरुस्त करते बिजली कर्मचारी। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें