नंदा का पुरवा गांव में आग लगने से जली नगदी और दुकान स्रोत -पीड़ित
क्षेत्र के नंदा का पुरवा गांव में यमुना नदी किनारे बनी झोपड़ीनुमा दुकान में शनिवार रात चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। जिससे दुकान में रखी नगदी और हजारों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान जलने से पीड़ित परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
नंदा का पुरवा गांव निवासी रामचंद्र भूमिहीन मजदूर हैं। रोजी रोटी चलाने के लिए उन्होंने पांटून पुल के समीप यमुना नदी के किनारे घासफूस की झोपड़ी बनाकर दुकान खोल रखा था। रामचंद्र ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे वह अपने दुकान में चूल्हे पर आग जलाकर खुरमा बना रहे थे।
इसी बीच तेज हवा चलने लगी और चूल्हे से आग की चिंगारी उड़कर झोपड़ी में पड़ गई और उसमें आग लग गई। तुरंत ही आग ने विकराल रूप ले लिया। किसी तरह वह जान बचाकर झोपड़ी से बाहर भागे लेकिन, सामान निकालने का मौका ही नहीं मिला। रविवार को उन्होंने आग लगने की सूचना हल्का लेखपाल को दे दी है।