फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेवाघाट पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 12 Sep 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने से खफा सरसवां गांव के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने महेवाघाट पुलिस पर हमलवरों से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां गांव निवासी पराने पुत्र सुखलाल ने बताया कि मंगलवार की शाम वह घर के पास स्थित मंदिर में बैठा था। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दबंग अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने पिटाई शुरू कर दी। शोर सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर युवक को हमलावरों के चंगुल से मुक्त कराया।

भुक्तभोगी की मानें तो घटना की शिकायत उसने उसी दिन महेवाघाट एसओ से की थी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने के बजाए उसे थाने से डांटकर भगा दिया। इससे नाराज भुक्तभोगी और उसके परिवार के लोगों ने ग्रामीणों संग प्रदर्शन करके मामले की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक एसए पंकज ने महेवाघाट एसओ को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें