फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दी युवक की लाश

विज्ञापन
The dead body of a young man thrown on the railway track after killing him - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दी युवक की लाश
विज्ञापन

कोखराज इलाके के सैंता गांव के समीप मिला शव, अज्ञात पर एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी/करारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सैंता गांव के समीप शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक की लाश मिली। संभवत: पेट में गोली मारकर या गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। हालांकि वारदात का कारण अभी साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के भइला मकदूमपुर गांव का महेश प्रसाद (38) पुत्र रामगरीब लोधी खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। बृहस्पतिवार को वह बीवी कुंती देवी से दरियापुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। शनिवार सुबह सैंता गांव के समीप रेलवे ट्रैक किनारे उसकी लाश मिली। ट्रैक के उस पार मृतक की बाइक पड़ी थी। कोखराज कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि उसके पेट में ऐसा निशान था, जैसे गोली मारी गई हो। गर्दन में भी घोटे जाने का निशान था। पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगा कि हत्या गोली मारकर या गला घोटकर की गई है। खबर मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिवार वाले किसी से दुश्मनी से इनकार कर रहे हैं। पीड़ित बीवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है
युवक की हत्या कैसे की गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा। हत्यारोपी का सुराग लगाया जा रहा है। परिवार वाले कारणों के बाबत कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।-राकेश तिवारी-इंस्पेक्टर, कोखराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें