फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों की जननी है नशा : जेल अधीक्षक

विज्ञापन
The crime is the mother of the drug: the jail superintendent - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
नशा अपराधों की जननी : जेल अधीक्षक
विज्ञापन

एक व्यक्ति के नशा करने से बर्बाद होता है पूरा परिवार :विजय कुमार
जिला कारागार में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ निरोधक दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सामूहिक उत्थान सेवा समिति द्वारा जिला कारागार में अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ निरोधक दिवस पर बुधवार को जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद एवं संस्था अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने किया। जेल अधीक्षक ने कहा कि नशा अपराधों की जननी है। एक आम आदमी शौक के चलते नशा करने लग जाता है और जब लती हो जाता है तो अपने लत पूरी करने के लिए संज्ञेय और गैर संज्ञेय अपराधों में लिप्त होकर अमूल्य जीवन बर्बाद कर देता हैै।
विज्ञापन

संत आमोदानंद महाराज ने कहा कि जिन परिवारों में तंबाकू व तंबाकू जनित पदार्थों का सेवन किया जाता है उन परिवारों में सुख-शांति की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। संस्था अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि नशा परिवार में केवल एक व्यक्ति करता है और बर्बाद पूरा परिवार होता है। आप कभी यह नहीं चाहते कि आपका बच्चा शराब, स्मैक, हीरोइन, गांजा, चरस या अन्य मादक पदार्थों का सेवन करें। लेकिन जब आप दिन में नशा करके शाम को घर वापस आएंगे तो वह आप को नशे की हालत में प्रतिदिन देखेगा तो वह भी कहीं ना कहीं नशा करना सीख सकता है। बताया कि संस्था ने नशा उन्मूलन के लिए जिले के पश्चिमशरीरा में पुनर्वास केंद्र की स्थापना की गई है। जहां पर नि:शुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं और नशा मुक्त जीवन जी सकते हैं। जेल चिकित्साधिकारी डॉ. आरके वर्मा ने नशे से होने वाले रोगों की जानकारी दी। बताया कि नशों का सेवन करने वाले नपुंसकता के शिकार हो सकते हैं। इस मौके पर दिनेश सिंह ने नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम संयोजक मंजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कानपुर नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी वीरेंद्र सिंह, सौरभ सिंह तोमर, धीरेंद्र कुमार यादव, शुभम गौतम, एवं जिला कारागार कौशांबी के जेलर एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें