फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी पैदा होने पर महिला को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

पिपरी इलाके के बड़ी इचौली गांव का मामला, एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बड़ी इचौली गांव में एक महिला की बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने पिटाई कर दी। फिर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सैनी इलाके के निंदूरा गांव की मेनका देवी ने बताया कि उसका विवाह 30 मई 2009 को बड़ी इचौली में हुआ था। शादी के बाद काफी दिनों तक सबकुछ ठीक चलता रहा। इस बीच एक बेटी को भी जन्म दिया। बेटी पैदा होने के बाद अचानक ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। वह बात-बात पर गाली-गलौज करने के साथ ही पीटने लगे। कहने लगे कि बेटी का विवाह करने के लिए पांच लाख रुपये मायके से लाना होगा। रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर महीने भर पहले महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने आरोपियों को समझाया, लेकिन किसी की सुनने को राजी नहीं हुए। इससे परेशान पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पिपरी इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें