फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सामूहिक विवाह का बढ़ा क्रेज लक्ष्य 25 का आवेदन साढ़े तीन सौ

Sat, 31 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अंबेडकर नगर ​स्थित तालाब के चोरों ओर उगी झाड़ियां व गंदा पानी- संवाद - फोटो : डलमऊ के मुराईबाग कस्बे में बदहाल सड़क।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का क्रेज बढ़ गया है। ब्लॉक में 25 शादियों का लक्ष्य दिया गया है जबकि साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों ने आवेदन किया है, फाॅर्म शामिल करने को लेकर लोगों में मारामारी मची हुई है। जिसे लेकर अधिकारी परेशान हो रहे हैं। जिम्मेदारों का कहना है पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर आवेदन पत्रों को स्वीकृति दी जाएगी।
विज्ञापन

गरीब बेटियों की शादी के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई है। जिसके तहत प्रत्येक शादी पर 51 हजार खर्च किया जाता है। जिसमें बेटी के बैंक खाते में 20 हजार की रकम भेजने के साथ शेष धनराशि कपड़े, बर्तन, आभूषण, श्रृंगार व शादी का सामान और भोजन की व्यवस्था में खर्च की जाती है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से किट व अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाता है।
साल भर पहले सामूहिक विवाह होने के बाद इस वर्ष फरवरी महीने में जिले में 261 शादी कराने का लक्ष्य दिया गया है। जिले के सिराथू , कड़ा, सरसवां ,मूरतगंज, मंझनपुर आदि आठ ब्लाकों में 25-25 जोड़े की शादी करने का बजट मिला है। सबसे बड़े ब्लॉक सिराथू में सामूहिक विवाह के लिए साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। ऐसे में 25 का लक्ष्य होने पर मारामारी मची हुई है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण कपिल त्रिपाठी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराया जाएगा ऐसे में पात्र होने पर ही योजना का लाभ दिया जाएगा। कई लोगों की शादी होने के बाद भी आवेदन किया जाता है जिसे निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें