कोतवाली के अलीगंज गांव में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश में दंपती को लाठी-डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है।
राजाराम ने बताया कि शनिवार सुबह उसकी पत्नी दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो गांव का रामजतन उसकी पत्नी शोभा देवी, मां और दो अज्ञात लोग पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करते हुए घर में घुस आए। वह कुछ समझ पाते कि सभी ने लाठी-डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया।
बीचबचाव करने पर उसकी पत्नी को भी पीट दिया। पड़ोसियों को जुटता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।