फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विवाहिता संग तस्वीर युवक ने इंस्टाग्राम पर की वायरल , केस

Mon, 14 Apr 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की विवाहिता को ब्लैकमेल करते हुए एक युवक ने अपने साथ उसकी तस्वीर लगाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक फकीराबाद मोहल्ले के राममिलन रैदास ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर व फोटो हासिल कर लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर रुपयों की मांग करते हुए शिकायत करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।
विवाहिता ने रुपये देने से इन्कार किया तो आरोपी ने अपने साथ फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
शौच के लिए गई किशोरी लापता, केस
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी हफ्ते भर पहले घर से लापता हो गई। पीड़ित पिता ने बताया कि पांच अप्रैल की दोपहर उसकी 16 वर्षीय बेटी शौच के लिए घर से निकली थी, घंटों घर वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। लेकिन, कोई पता नहीं चल सका। शिकायत पर शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें