कोखराज कोतवाली के असदुल्लापुर रोही गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दंपती को जख्मी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुंशी सरोज के मुताबिक शनिवार की सुबह नौ बजे गांव का ताराचंद पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर ताराचंद अपने बेटे मक्खन लाल, बेटी मन्नू देवी, पत्नी आशा व बहादुर के साथ लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुस आए।
आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे व उसकी पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह से दंपती को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी दंपती को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।