सेलरहा पीएचसी में लगे आरोग्य मेले का निरीक्षण करते सीएमओ। स्रोत: प्रशासन
जिलेभर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अर्बन पीएचसी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में वायरल संक्रमण और त्वचा रोगों से पीड़ित मरीजों की भीड़ उमड़ी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस बार मेले में सामान्य रोगों के साथ-साथ वायरल फीवर, एलर्जी और चर्म रोग के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। मेले में कुल 1929 मरीजों का उपचार किया गया जिनमें से 18 को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक केंद्र में अलग-अलग चिकित्सकों की टीम तैनात की गई थीं। मरीजों की सुविधा के लिए दवा वितरण, रक्तचाप, शुगर जांच, टीकाकरण और परिवार नियोजन सेवाएं भी प्रदान की गईं। इसके अलावा मेले में 75 गोल्डन कार्ड और 122 आभा आईडी बनाए गए। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला ग्रामीणों और शहरी गरीबों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त माध्यम है।