नेवादा पीएचसी से जागरूकता रैली निकालते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि रोगों से बचने के लिए हाथों को सही तरीके से धोएं और घरों के आसपास पानी जमा न होने दें।
मच्छरों से बचाव के लिए नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें। गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर नालियों व रास्तों को साफ रखें ताकि मच्छर और लार्वा पैदा नहीं हो सके। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी समेत आशा बहुएं भी शामिल रहीं।