फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट देश को नई दिशा देने वाला, देश महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर : केशव प्रसाद मौर्य

Wed, 04 Feb 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य पार्टी के पदा​​धिकारी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुपर विजन में तैयार वर्ष 2026-27 का बजट देश की 140 करोड़ जनता के जीवन को खुशहाल बनाने का स्पष्ट रोडमैप है। यह बजट गरीब कल्याण, किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार देने वाला है। यह बातें बुधवार को मंझनपुर के समदा स्थित भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने 110 वर्षों के बराबर प्रगति की है। उन्होंने दावा किया कि 2016 के बाद देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है और इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय का बजट युवाओं को सिर्फ भरोसा दिलाने तक सीमित रहता था, जबकि उनके सरकार की बजट रोजगार और आत्मनिर्भरता के रास्ते खोलता है।
2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत 7 प्रतिशत से अधिक की विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसे देखकर पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है। वर्ष 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट संपूर्ण भारत को आगे लेकर चलने वाला है, जिसमें किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

राहुल गांधी को कोई मिल गया फिल्म का रितिक रोशन बताकर ली चुटकी

केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बजट को पढ़े बिना ही राजनीति कर रहा है। विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने फिल्म कोई मिल गया फिल्म का रितिक रोशन बताते हुए चुटकी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यावरण और ग्रीन एनर्जी को मजबूत करने वाला यह बजट बेहद प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें