फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेटी के घर जाने के लिए निकली वृद्धा का संदिग्ध अवस्था में झाड़ियों में मिला शव

Thu, 07 May 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
घटना स्थल जांच करती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
सरायअकिल के जुगराजपुर गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में बुधवार शाम एक वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्धा के मुंह, नाक और आंख पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। साथ ही शरीर के अन्य हिस्साें पर भी चोट मिले है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने मुख्य सड़क से करीब पांच फुट दूर झाड़ियों में शव पड़ा देखा और सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो मृतका के मुंह, नाक और आंख से खून बहकर सुख चुका था, जिससे वृद्धा का चेहरे पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था।
इसके साथ ही दाहिने हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान पाए गए। बाद में भतीजे झुरई ने वृद्धा के कपड़ों व हुलिया से उसकी पहचान चाची सधुवाइन (65) पत्नी ढढई सरोज निवासी जुगराजपुर के रूप में की।
विज्ञापन

भतीजे झुरई ने बताया कि मृतका के पति करीब 35 वर्ष पहले साली से शादी कर चित्रकूट के मऊ क्षेत्र में रहने लगे थे और कभी-कभार ही गांव आते थे। मृतका के दो बेटे सुरेश व विजय और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा विजय चित्रकूट में रहता है, जबकि छोटा बेटा सुरेश मां के साथ गांव में रहता है।
भतीजे झुरई के अनुसार उसकी चाची सधुवाइन मंगलवार शाम करीब चार बजे पैदल ही चरवा थाना क्षेत्र के बरियांवा गांव स्थित बेटी के घर जाने के लिए निकली थीं। देर शाम ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखा तो सूचना दी। मौके पर पहुंचे झुरई ने ही शव की पहचान की।
सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में वृद्धा की मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के पीछे की असल वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें