फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गोरजू गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 24 May 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
फ़ाइल फ़ोटो बृजेश कुमार
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के गोराजू गांव में शनिवार देर रात एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोराजू निवासी बृजेश रैदास (35) पुत्र गपोली शनिवार देर रात घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक बृजेश की शादी करीब दस वर्ष पहले कौशाम्बी थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी मोनू के साथ हुई थी।
परिवार में पत्नी समेत दो बेटे और एक बेटी हैं। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू बातों पर विवाद चल रहा था। शनिवार रात भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

बृजेश बहुजन समाज पार्टी में सेक्टर अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय था। थाना प्रभारी बैकुंठनाथ पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें