फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर के भीतर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 29 Jul 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
उदय की मौत के बाद घर के बाहर बैठे गमजदा परिजन व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के जनका गांव में सोमवार भोर घर के भीतर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस से बताया कि घरेलू कलह खुदकुशी की वजह बनी है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूनी औपचारिकता पूरी कीं।
विज्ञापन

जनका निवासी 30 वर्षीय उदय सिंह ने घर के अगले हिस्से में चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी थी। पिता गोपाल ने बताया कि उदय से झगड़ा कर उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ मायके में रहती थी। सप्ताह भर पहले वह घर आई थी। फिर किसी बात को लेकर दंपती में झगड़ा हुआ था। लगातार दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। रविवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
इसके बाद उदय अपने कमरे में चला गया। सुबह करीब पांच बजे परिजनों की नींद खुली और उदय को आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटका था। रोने-चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजन खुदकुशी की आशंका जाहिर कर रहे हैं। कोई आरोप नहीं है, वजह घरेलू कलह बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें