फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र हित में शिक्षा सबसे जरूरी : आरिफ मोहम्मद खान

विज्ञापन
सैयद सरावां स्थित सेंट सारंग स्कूल में बिहार के राज्यपाल को सलामी देते पुलिस के जवान। फोटो स्कू
विज्ञापन
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बच्चों से मुलाकात कर उनसे पढ़ाई पर चर्चा कर कहा राष्ट्र हित में शिक्षा सबसे जरूरी है। एक निजी कार्यक्रम के तहत उन्होंने एक कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों से पढ़ाई के संबंध में सवाल-जवाब किए। महामहिम के सवालों का बच्चों ने भी बेबाकी और समझदारी से जवाब दिया।
विज्ञापन

तहसील के सैयद सरांवा स्थित सेंट सारंग कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पुलिस की टुकड़ी ने गारद की सलामी दी। स्कूल प्रबंधन ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षिक पहल की सराहना की। शिक्षकों से कहा, शिक्षा भविष्य की नींव है और आप लोग देश का भविष्य बना रहे हैं। बच्चों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी पढ़ाई पर चर्चा की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
राज्यपाल का आयोजक साजिद सईदी और मो. अहमद ने भी स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, सीओ चायल अभिषेक कुमार, सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी सहित इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


महामहिम ने दरगाह पर की चादरपोशी
बिहार के राज्यपाल महामहिम आरिफ मोहम्मद खान ने कौशाम्बी दौरे के दौरान सैयद सरावां गांव स्थित सूफी स्थल खानकाहे आरिफिया में हाजिरी लगाई। हजरत शाह आरिफ सफी रहमतुल्लाह अलैह की मजार-ए-मुबारक पर चादर पेश कर देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की। राज्यपाल ने खानकाह के आध्यात्मिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यों की सराहना की। साथ ही सूफी परंपरा को भारतीय तहजीब की मूल आत्मा बताया। कहा कि खानकाहे हमेशा से समाज को जोड़ने, प्रेम और इंसानियत का संदेश देने का काम करती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें