फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुबाड़े में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुबाड़े में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव में की घटना
मायका पक्ष लगा रहा हत्या करने का आरोप, नहीं दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता का पशुबाड़े के अंदर फंदे से लटका शव मिला। रोज की तरह विवाहिता अपनी छोटी बेटीे के साथ रविवार रात पशुबाड़े में सोने गई थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मायके के लोग पहुंचे और उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरैसा गांव निवासी विशेषन प्रसाद की शादी करीब आठ साल पहले फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली अंतर्गत नंदरा गांव निवासी श्याम लाल की बेटी ममता (32) के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती के एक बेटा सोनू (5) व एक बेटी विट्टी (3) हुए। परिवार का खर्च चलाने के लिए विशेषन लुधियाना कमाने चला गया। घर में पत्नी ममता, दोनों बच्चों व सास ननकी और देवर रामभरोसे के साथ रहती थी। ममता छोटी बेटीे के साथ पशुबाड़े में सोने के लिए जाया करती थी। बताया जाता है कि रविवार रात भी खाना-खाने के बाद ममता पशुबाड़े में सोने चली गई। सुबह काफी देर तक ममता घर नहीं पहुंची तो देवर व सास उसे देखने के लिए पशुबाड़े में गए। ममता का शव मवेशी को बांधने वाली रस्सी से लटक रहा था। घटना की जानकारी फोन करके विशेषन को दिया गया तो वह भी गांव के लिए चल पड़ा। सदर तहसील के तहसीलदार रामजी और पश्चिमशरीरा कोतवाली के उपनिरीक्षक गौरव त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। ममता के मायके वाले भी आ गए। वे लोग हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगा रहे थे, लेकिन शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। एसआई गौरव त्रिवेदी का कहना है कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें