फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गुंडाराज और भय का माहौल खत्म, विकास को मिली रफ्तार

Mon, 24 Apr 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने सभी विकास कार्यों को सूचीबद्ध कर सुनियोजित तरीके से कराया। फिर चाहे वह सड़क हो, बिजली अथवा पानी से जुड़े काम हों। हर मूलभूत सुविधा लोगों को मिल रही है। गुंडाराज और भय का माहौल खत्म हुआ तो उद्यमियों ने प्रदेश में निवेश शुरू कर दिया है। यह विचार कारागार राज्यमंत्री व जिला प्रभारी सुरेश राही ने रविवार को भरवारी में व्यक्त किए।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री जगन्नाथ गार्डेन में आयोजित प्रबुद्घ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है, गुंडे व माफिया की कमर टूट गई है। इसके चलते माफिया दुबक गए हैं। प्रदेश में अनेक नई योजनाएं चल रहीं हैं तो नए उद्योग लग रहें हैं। शिक्षा पर सरकार जोर दे रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को खत्म किया गया और विकास को रफ्तार दी गई। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि अध्यक्ष का रास्ता सभासद से होकर आता है। इसलिए सभासद से लेकर अध्यक्ष तक सभी की जीत पक्की करें। राज्यमंत्री ने बिसारा और रोही में भी सभा की। इस मौके पर जिला चुनाव प्रभारी अनिल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पूर्व विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल, उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि, सुनील कुमार मिश्र, रहे।
विज्ञापन

टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में भी काफी उथलपुथल है। कई जगह पुराने भाजपाई विरोधी बन गए हैं तो तमाम कार्यकर्ता प्रत्याशी चयन में पार्टी के निर्णय से कार्यकर्ता भी खफा हैं। प्रबुद्घ सम्मेलन के मंच से प्रभारी मंत्री ने इन रूठे हुए अपनों को भी मनाने का प्रयास किया। राज्यमंत्री ने कहा कि घमंड छोड़ कर पार्टी प्रत्याशी को जिताएं।
प्रबुद्घ सम्मेलन के मंच पर 20 कुर्सियां लगी थीं, लेकिन इसमें पार्टी के नेताओं का कब्जा रहा। प्रबुद्घ सम्मेलन में प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक करुणेश त्रिपाठी को ही जगह नहीं मिली। इतना ही नहीं प्रबुद्घ वर्ग के तमाम लोगों को माइक पकड़ने का भी मौका नहीं मिला। बीच कार्यक्रम से ही कई लोग चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें