फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों के रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सील होगा इलाका

विज्ञापन
विज्ञापन
कामगारों के रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सील होगा इलाका
विज्ञापन

खंगाली जाएगी ट्रैवेल हिस्ट्री, संपर्क में आने वालों के ब्लड की भी होगी जांच
सीएमओ ने प्राथमिकता पर जांच कर रिपोर्ट भेजने के लिए लिखी चिट्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कामगारों की मौत के बाद प्रशासन का पूरा फोकस अब जांच रिपोर्ट पर है। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पूरा इलाका सील कर दिया जाएगा। संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर इनका खून का सैंपल भी प्रयोगशाला भेजा जाएगा। ट्रैवेल हिस्ट्री खंगालने के लिए मृतकों और उनके परिजनों का मोबाइल नंबर पुलिस ने अभी से ही सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के बीच अधिक दहशत न फैले, इसलिए जरूरी सतर्कता बरती जा रही है। जरूरी नहीं है कि मृतक संक्रमित रहे हों, संभव है कि अधिक पैदल चलने या फिर दूसरी किसी बीमारी के चलते मौत हुई हो। बख्शीपार निवासी अंबिका को गुर्दे में समस्या थी भी। डीएम के मुताबिक रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर नियमानुसार सभी एहतियात बरते जाएंगे। डॉक्टरों की टीम भेजकर हर एक ग्रामीण की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इलाका सील कर जरूरी सामानों की आपूर्ति डोर-टू-डोर कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. पीएन चतर्वेदी ने प्राथमिकता के आधार पर मृतकों के ब्लड सैंपल की जांच कर रिपोर्ट भेजने के लिए प्रयोगशाला को चिट्ठी लिख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें