फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटे दो कामगारों की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
The condition of two workers who returned from Mumbai worsened, death - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मुंबई से लौटे दो कामगारों की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन

मंझनपुर क्षेत्र के बख्शीपार और चायल के चरवा खुर्द गांव का मामला
जांच के लिए भेजा गया खून का सैंपल, शवों का किया गया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा/चरवा (कौशाम्बी)। मुंबई से लौटे दोआबा के दो कामगारों की शुक्रवार सुबह सांसें थम गईं। अचानक हालत बिगड़ने के कुछ घंटे बाद ही इन्होंने दम तोड़ा। खास बात यह है कि दोनों को सांस लेने में भी तकलीफ थी। घटना के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम ने मृतकों का ब्लड सैंपल जांच की खातिर भेज दिया है। दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मंझनपुर तहसील क्षेत्र के बख्शीपार गांव का अंबिका प्रसाद गर्ग (42) पुत्र ओंकारनाथ मुंबई में परिवार सहित रहकर खुद की थ्री व्हीलर चलाता था। 11 मई को अपने तिपहिया वाहन से ही वह पत्नी और दो बेटों के साथ गांव चला आया। पत्नी, बेटे होम क्वारंटीन थे। जबकि अंबिका गांव के बाहर नलकूप पर एकांतवास बिता रहा था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार शाम अचानक अंबिका की हालत खराब हुई। शुक्रवार सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार वाले जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मौत हो गई। वहीं दूूसरी ओर चायल तहसील क्षेत्र के चरवा खुर्द गांव का सुरेंद्र रैदास (22) पुत्र सर्वजीत मुंबई में कपड़ा प्रेस करने का काम करता था। कभी पैदल तो कभी ट्रक पर लिफ्ट लेकर दुश्वारियों भरा सफर तय करते हुए 11 मई को वह घर आया। यहां के सामने आम की बाग में एकांतवास बिता रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक हालत खराब हुई तो परिजन चरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। कामगारों की मौत की खबर मिलते ही प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की पुष्टि होगी। फिलहाल सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें