फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के फंदे में अभी तक नहीं आए आरोपी पशु तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के फंदे में अभी तक नहीं आए आरोपी पशु तस्कर
विज्ञापन

शहीदाबाद गांव में शुक्रवार रात मुखबिरी के शक पर सगे भाइयों को मारी थी गोली
घायलों की हालत खतरे से बाहर, आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
नारा। कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए शुक्रवार रात नगर कोतवाली इलाके के शहीदाबाद गांव में सगे भाइयों को गोली मारने वाले बेखौफ पशु तस्कर फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अब घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
शहीदाबाद (नारा) निवासी मुस्लिम व पप्पू सगे भाई हैं। दोनों मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। शुक्रवार रात डेहरी पर खाट पर सोते वक्त पड़ोस के पशु तस्करों ने मुखबिरी के शक पर दोनों भाइयों को गोली मार दी थी। मुस्लिम को हाथ और पप्पू को पीठ में गोली लगी थी। पप्पू की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया था। अब उसकी हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में मुस्लिम की पत्नी अफसाना की तहरीर पर 21 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। नगर कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
घर पर ताला लगाकर भाग निकला आधा गांव
नारा। घटना के बाद शहीदाबाद गांव के अधिकतर लोग अपने-अपने घरों में ताला बंद कर बीवी-बच्चों समेत फरार हो गए हैं। दरअसल लोगों को पता नहीं है कि एफआईआर में किसका-किसका नाम है। ऐसे में घायल भाइयों से जिसकी भी कम बनती थी, वह भाग चुके हैं। इस गांव में ज्यादातर लोग पशु तस्करी का कारोबार करते हैं। इसलिए भी दहशत अधिक है। हालांकि कोतवाल ने गुनहगारों की ही गिरफ्तारी करने की बात कही है। उनका कहना है कि निर्दोर्षों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें