फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए रखें सफाई का भी विशेष ध्यान

विज्ञापन
Keep special attention to cleanliness to avoid corona - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोरोना से बचने के लिए रखें सफाई का भी विशेष ध्यान
विज्ञापन

एसडीएम ने रविवार को मंझनपुर के लोगों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण जिले में तेजी से पांव पसार रहा है। ऐसे में अगर शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आई तो बीमारी चपेट में ले लेगी। इसे लेकर लोगों को खुद व परिवार की सुरक्षा के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। ये बातें रविवार को सदर तहसील में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/ प्रशासक नगर पालिका परिषद मंझनपुर विनय कुमार गुप्ता ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक में कहीं।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि बरसात के कारण जलजमाव से मच्छर जनित बीमारियां फैल सकती हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ा तो उसे कोरोना का संक्रमण भी हो सकता है। लिहाजा लोगों को खुद के साथ-साथ पास-पड़ोस की साफ-सफाई का भी ख्याल रखना होगा। घर की छत पर पड़े टायर, खराब बाल्टी या अन्य स्थान पर जलजमाव नहीं होने दें। कूलर का पानी बराबर बदलते रहें। कूड़ा निश्चित स्थान पर ही डालें। सड़कों पर गंदगी नहीं फैलाए। उन्होंने बताया कि अभियान चलाकर नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है। नगर पंचायत की गाड़ी डोर टू डोर कूड़ा उठा रही है। प्रशासन अपनी तरफ से महामारी रोकने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रहा है। लोग थोड़ा सतर्क व जागरूक बनें तो बीमारी पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। बैठक में पूर्व चेयरमैन नरेश केसरवानी, शबीह हैदर, बैजनाथ नाथ केसरवानी, सैयदुल, दिनेश अग्रहरि, देशराज, बडक़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें