फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नीलगाय से टकराकर 70 फीट दूर खाई में गिरी थार

Sat, 07 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव के पास बृहस्पतिवार भोर में हाईवे पर अचानक नीलगाय आ जाने से हादसा हो गया। नीलगाय से टकराने के बाद तेज रफ्तार थार करीब 70 फीट दूर उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में थार सवार गुजरात के दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गुजरात के बड़ोदरा निवासी 30 वर्षीय राजू मारवाड़ पुत्र कोनीभाई और मुन्ना मारवाड़ थार से अयोध्या श्रीरामलला के दर्शन और इसके बाद वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर वापस गुजरात जा रहे थे। जैसे ही उनकी थार सैनी क्षेत्र के कनवार गांव के पास हाईवे पर पहुंची।
अचानक सामने से नीलगाय आ गई। चालक वाहन को संभाल नहीं सका और थार वनरोज से टकराकर करीब 70 फीट दूर उछलते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में भर्ती कराया। सैनी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि क्रेन की मदद से खाई में गिरी कार को बाहर निकाला गया है। दोनों घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। सीट बेल्ट लगी होने के कारण अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें