फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

Sat, 07 Mar 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नथन, फाइल फोटो।
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के उरई अशरफपुर गांव में शुक्रवार शाम पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उरई अशरफपुर गांव निवासी नाथन (20) पुत्र शारदा का शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर पत्नी कुसुमा से विवाद हो गया था। विवाद के बाद नाथन घर के अंदर कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को संदेह हुआ।
परिजनों ने दरवाजे के पास के सुराख से अंदर देखा तो नाथन का शव फंदे से लटकता दिखा। इसके बाद परिवार के लोगों के बीच चीक पुकार मच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

नाथन की छह माह की एक बेटी प्रियांशी है। इंस्पेक्टर केके यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें