फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: कौशाम्बी में तेज रफ्तार टवेरा खड़े ट्रक से टकराई, तीन बरातियों की मौत, चार घायल

Tue, 05 Mar 2024 09:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

कोखराज थाना क्षेत्र के कासिया में मंगलवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। बरातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा ट्रक के से टकरा गई। हादसे पर तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज कोतवाली के काशिया के समीप मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मनौरी  से फतेहपुर के थरियांव के लिए बरात गई थी। घायलों को जिला अस्पताल से प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज कानपुर राजमार्ग पर मंगलवार भोर हाईवे पर खड़े ट्रक से अनियंत्रित टवेरा टकरा गई। घटना में टवेरा सवार बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। टवेरा सवार एक बरात में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घटना में 7 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल से प्रयागराज के लिए रेफर किए गए हैं।


कौशांबी के मनौरी से एक बरात सोमवार रात फतेहपुर  जिले के थरियांव गई थी देर रात बराती टवेरा से वापस लौट रहे थे। रात करीब दो बजे को कोखराज कोतवाली के काशिया के समीप टवेरा हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना में टवेरा सवार राजकुमार, वीरेन और 7 साल की बच्ची की मौत हो गई।


इसके अलावा गंभीर रूप से जख्मी नवीन सोनी अर्चना व उसकी सास गंगा देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से सभी को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें