फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी पेपर निरस्त होने से मायूस होकर घर लौटे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) निरस्त होने से अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थी आधे से ज्यादा पेपर कर चुके थे। वहीं पेपर निरस्त होने पर हंगामा नहीं हो, इसलिए प्रशासन मुस्तैद रहा। सभी केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई। मजिस्ट्रेटों ने अभ्यर्थियों को शांतिपूर्वक जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा के लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 11,837 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सभी केंद्रों पर 9:30 बजे अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इसके बाद 10.30 बजे पेपर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ, लेकिन करीब एक घंटे बाद सूचना मिली की पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा निरस्त कर दी गई है। जैसे ही यह खबर अभ्यर्थियों तक पहुंची तो उनके चेहरे पर मायूसी छा गई। इसके बाद डीएम सुजीत कुमार और एसपी राधेश्याम ने प्रशासनिक टीम को सक्रिय कर दिया। एसडीएम, सीओ संबंधित केंद्रों पर पहुंच गए। केंद्रों पर पेपर देने वाले अभ्यर्थियों को शांति पूर्वक जाने के लिए कहा गया। इसके बाद सभी अभ्यर्थी शांति पूर्वक अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए। अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्होंने अच्छे से परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन ऐन वक्त पर पेपर निरस्त होने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें