फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी : अव्यवस्था के बीच हुई परीक्षा, 1453 अभ्यर्थियों ने छोड़ा इम्तिहान

विज्ञापन
TET: Examination held amid chaos, 1453 candidates left the examination - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
अव्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का पेपर रविवार को हुआ। अभ्यर्थियों की उमड़ी भारी भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त दिखी। सुबह से ही सड़क से लेकर परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ दिखी। जिले के 10 केंद्रों पर 1453 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। भरवारी स्थित भवंस मेहता केंद्र पर देर से पहुंचे अभ्यर्थियों ने प्रवेश नहीं मिलने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा के लिए भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी, बीएस मेहता डिग्री कॉलेज भरवारी, डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजेटमेंट करारी, बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयांरा, सिराथू, एमवीआईटी कोइलहा, दुर्गा देवी इंका. ओसा, नेशनल इंका. भरवारी, हुबलाल इंका. भरवारी, एसएवी इंका. सैनी, तथा कौशाम्बी पब्लिक स्कूल कशिया ककोढ़ा समेत दस विद्यालयों को केंद्र बनाया गया।
यहां पहली पाली में 6971 तथा दूसरी पाली में 4,591 समेत 11,562 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। पेपर लीक की घटना से सबक लेते हुए इस मर्तबा जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। डीएम सुजीत कुमार ने परीक्षा के लिए डीएम ने छह नोडल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 33 पर्यवेक्षकों को तैनात किया था। परीक्षा के लिए रविवार को केंद्र वाले कस्बों में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्रों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के कोई मायने नजर नहीं आए।
विज्ञापन

बीएस मेहता भरवारी सहित जिले के कुछ केंद्रों पर निर्धारित समय से देरी से पहुंचने के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने से रोक दिया गया। इसे लेकर केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। विवाद को देखते हुए पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने पर विलंब से पहुंचे अभ्यर्थी बगैर परीक्षा दिए मायूस होकर बैरंग लौट गए। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर अव्यवस्था भी दिखी। कोविड नियमों का अनुपालन नहीं हुआ। डीआईओएस एसके मिश्र ने शाम को जिले में शांतिपूर्ण परीक्षा कराने का दावा किया। डीआईओएस ने बताया कि पहली पाली में 813 तथा दूसरी पाली में 640 समेत कुल 1453 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें