लोकसभा चुनाव के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस महकमे में तबादला एक्सप्रेस चली। कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिले के दस थानों एवं कई अन्य चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र बदल दिए। वहीं, संदीपनघाट थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।
एसपी कार्यालय से जारी प्रेस नोट के मुताबिक महिला थाना की प्रभारी उर्मिला सिंह को कौशाम्बी कोतवाली, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार राम को प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) से प्रभारी निरीक्षक मोहब्बतपुर पइंसा, एसओ कौशाम्बी नीलम राघव को एसओ महिला थाना बनाया गया।
एसओ पिपरी बृजेश करवरिया को एसओ संदीपनघाट, एसओ मो. पैंसा जगदीश कुमार को एसओ चरवा, एसओ कड़ा धाम आशुतोष सिंह को एसओ पश्चिमशरीरा, एसओ पश्चिमशरीरा धीरेंद्र सिंह को एसओ कड़ा धाम, एसओ चरवा बलराम सिंह को एसओ पिपरी, एसओ संदीपन घाट भुवनेश चौबे को पुलिस लाइन भेजा गया है।
15 दारोगाओं के कार्य क्षेत्र बदले, दस लाइन हाजिर
एसपी ने कार्य में शिथिलता बरतने पर 10 दरोगाओं को लाइन का रास्ता दिखाया है। जबकि, 15 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उपनिरीक्षक शिव शंकर पांडेय को थाना मंझनपुर चौकी प्रभारी शमसाबाद, अंशुमान मिश्र शमसाबाद को पुलिस लाइन, अभिषेक कुमार को मंझनपुर थाना से चौकी इंचार्ज सिविल लाइन भेजा गया है।
विकास चंद्र मिश्र को पुलिस चौकी सिविल लाइन से पुलिस लाइन, रणविजय सिंह पुलिस लाइन से चौकी इंचार्ज कादीपुर, चंद्रबली को कादीपुर से पुलिस लाइन, प्रमेश कुमार को फील्ड यूनिट से चौकी इंचार्ज नारा, हनुमान प्रताप सिंह नारा से गैर जनपद तबादला पर रवाना किया गया।
इसी तरह सियाकांत चौरसिया को चौकी अर्का महाबीरपुर से चौकी इंचार्ज शहजादपुर, राम सजीवन साहू को करारी थाना से चौकी इंचार्ज अर्का महावीरपुर, किशन कुमार विंद को शहजादपुर से पुलिस लाइन, गौरव त्रिवेदी महेवाघाट से चौकी इंचार्ज हिनौता, अभिषेक कुमार पांडेय को हिनौता से पुलिस लाइन, सुनील कुमार को सरायअकिल थाना से चौकी इंचार्ज तिल्हापुर मोड़ बनाया गया है।
अभिषेक गुप्ता को तिल्हापुर मोड़ से चौकी इंचार्ज भरवारी, सत्यप्रकाश को भरवारी से पुलिस लाइन, कमलेश कुमार पांडेय को कनैली से पुलिस लाइन, दिलीप सिंह को आईजीआरएस सेल से चौकी इंचार्ज कनैली थाना सराय आकिल, अभिषेक शुक्ल को बेनीराम कटरा से पुलिस लाइन, लाल साहब को पिपरी थाना से चौकी इंचार्ज बेनीराम कटरा भेजा गया है।
अवधराज यादव को थाना संदीपन घाट से चौकी इंचार्ज हर्रायपुर , जयंत गुप्ता को हर्रायपुर से हटाकर थाना संदीपन घाट, आदित्यकुमार को चौकी उदहिन बाजार थाना मो. पैसा से पुलिस लाइन, अनुराग सिंह को महेवाघाट थाना से चौकी इंचार्ज उदहिन बाजार, समरजीत वर्मा को अलीपुर जीता से पुलिस लाइन व कमलेश कुमार को कोखराज से चौकी इंचार्ज अलीपुर जीता बनाया गया।